फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैडबरा में करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गैडबरा बिजलीघर के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार जोड़ते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। परिजनों ने पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। परिजन विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड गए। बाद में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ने मृतक की पत्नी को पांच लाख रुपये का चेक दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के पारसी गांव निवासी दीपचंद (45) पुत्र सुरेंद्र सिंह गैडबरा बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के पद पर एक साल से कार्य कर रहा था। शनिवार को बिजलीघर से 150 मीटर की दूरी पर हाईटेंशन विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। लाइनमैन दीपचंद बिजलीघर से शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने के लिए विद्युत खंभे पर चढ़ गया। जब वह तार जोड़ रहा था तो अचानक विद्युत लाइन में करंट दौड़ने लगा। करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। बिजलीघर पर एसएसओ देवेंद्र तैनात था। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पारसी गांव से परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। बिजलीघर पर तैनात एसएसओ पर लाइन चालू करने का आरोप लगाया। लाइनमैन राजवीर व राजू ने जेई राकेश कुमार को हादसे की सूचना दी। दो घंटे तक भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। परिजन शव उठाकर बिजलीघर पर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। अधिशासी अभियंता सुधाकर सिंह, जेई राकेश कुमार, कानूनगो कल्लू सिंह, लेखपाल सहेंद्र मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। एक्सईएन सुधाकर सिंह ने मृतक की पत्नी मिथलेश को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चार बेटे शुभम, कपिल, दीपांशु व कल्लू है। एसएसआई ब्रजपाल सिंह ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें