शहर के प्रेम साड़ी एम्पोरियम में शनिवार को कपड़ा चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई तीनों महिलाओं को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। महिलाएं दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है।
शनिवार को प्रेम साड़ी एम्पोरियम बागपत में कर्मचारियों ने तीन महिलाओं को कपड़े चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा। तीनों महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए कैद हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । शोरूम मालिक प्रेम ने आरोपी राजी पत्नी रहमान निवासी हर्ष विहार दिल्ली, कमलेश पत्नी दरबार सिंह निवासी पुरानी सीमापुरी दिल्ली, हुस्नारा पत्नी खालिद निवासी परीक्षित गढ़ मेरठ के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपी महिलाओं को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तीनों महिलाएं कई साल से चोरी की घटनाएं कर रही हैं। दिल्ली, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ आदि जनपदों में कपड़े के शोरूम, सुनार की दुकान, मोबाइल की दुकानों को निशाना बनाती है। उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।