छपरौली (बागपत)। कस्बा निवासी एडवोकेट भूपेंद्र वशिष्ठ ने बताया 19 मार्च की रात में उनके खेत पर कुछ शरारती तत्वों ने सबमर्सिबल पंप सेट खराब कर दिया और पेड़ काटे। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 21 मार्च की शाम को एक युवक ने सरेआम उन्हें व परिवार को गाली गलौच कर मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोही ने बताया कि जांच की जा रही है।
वार्षिकोत्सव 28 से 30 तक मनाया जाएगा
दोघट (बागपत)। आर्य समाज, निरपुड़ा का 73वां वार्षिकोत्सव 28 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा। यज्ञ के ब्रह्मा प्रधानाचार्य भोपाल सिंह होंगे। वेदपाठ राजबीर सिंह शास्त्री करेंगे। यह जानकारी हरपाल सिंह आर्य ने दी है।