फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी से मारपीट, नगदी लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नया गांव हमीदाबाद के पास पशु व्यापारी को दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर 65 हजार रुपये भी लूटकर ले गए। घायल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नया गांव हमीदाबाद निवासी वहीद पुत्र रसीद ने बताया कि वह पशु व्यापारी है। सोमवार की दोपहर घर से 65 हजार रुपये लेकर बागपत में भैंस खरीदने जा रहा था। जब वह मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव से आगे पहुंचा तो दो लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर 65 हजार रुपये लूटकर ले गए। उसने बताया कि ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। ससुर और साले ने हमला कराया। घायल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है। लूट का आरोप गलत लगा रहा है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें