बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में शनिवार की रात्रि एक विशेष समुदाय के लोगों ने रंजिश को लेकर एक मकान पर अंधाधुंध गोलियां चलाने के मामले में अब भी गांव में तनावपूर्ण स्थिति है और पुलिस बल तैनात है।
12 दिसंबर 2018 को सोनू पुत्र महीपाल के यहां शादी के दौरान एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा महिलाओं की वीडियो बनाने को लेकर मारपीट हो गई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी को लेकर एक विशेष समुदाय के लोगों ने शनिवार को सोनू के मकान पर पथराव व अंधाधुंध गोलियां चलाई थी। इस मामले में पांच नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को जेल भेजा। अब भी गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है और पुलिस बल तैनात है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।