सोहनवीरी की हत्या का नहीं हुआ खुलासा
बागपत। धनौरा सिल्वर नगर गांव में डेढ़ माह पूर्व डकैती के विरोध पर हुए सोहनवीरी हत्याकांड का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। घटना में शामिल रहे बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
धनौरा सिल्वर नगर गांव में डेढ़ माह पहले सोमपाल के घर में सात-आठ बदमाशों ने घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश यहां से नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान लूट ले गए थे। विरोध करने पर सोमपाल की पत्नी सोहनवीरी की नुकीले हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। बदमाशों का आज तक कोई सुराग नहीं मिला। घटना के कुछ दिन बाद तक तो पुलिस दबिश देने में लगी रही, लेकिन इसके बाद कार्रवाई धीमी कर दी। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की टीम घटना के खुलासे में लगी हुई है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।