चोर शनिवार की रात में शहर के मोहल्ला जैन नगर में मकान के ताले तोड़कर नगदी सहित करीब 1.50 लाख रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
मोहल्ला जैन नगर बागपत निवासी गुलजार पुत्र नियाजू ने बताया कि वह शनिवार की रात में करीब नौ बजे घर पर ताला लगाकर परिवार सहित लोनी रिश्तेदार में गया। रविवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा था। चोरों ने रात्रि में मकान खंगाल डाला। चोर यहां से 70 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत 1.50 लाख रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर चली गई। इस संबंध में गुलजार ने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।