फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी वाले के साथ की मारपीट, 4500 रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
फेरी वाले के साथ की मारपीट, 4500 रुपये छीने
विज्ञापन

बड़ौत। जौहड़ी गांव से बृहस्पतिवार को बिजरौल गांव में फेरी लगाने गए एक व्यक्ति को तीन लोगों ने रोककर मारपीट कर हजारों की नगदी छीन ली। आरोप है कि उसकी टोपी उतारकर पैरों तले कुचलकर आग लगा दी। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

फेरी वाला अरशद जौहड़ी का निवासी है। वह फेरी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। बृहस्पतिवार को वह बिजरौल गांव में फेरी करने गया था। इस दौरान जब वह गांव लौट रहा था तो तीन लोगों ने मारपीट की और दरांती से वार कर घायल कर दिया। उससे 4500 रुपये की नगदी छीनकर उसकी टोपी उतारकर आग लगा दी। बाद में हमलावर वहां से भाग निकले। शुक्रवार को उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल संजीव कुमार ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें