तमंचा लहराने वाले दो युवकों को पकड़ा
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात्रि दो युवकों द्वारा तमंचे लहराने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें धर दबोचा लिया। उनकेे पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पकडे़ गए राहुल व आकाश पुत्रगण सतेन्द्र सरूरपुर गांव के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार रात्रि एसएसआई रमेश सिंधु पुलिस जीप से गश्त कर रहे थे, उन्हेें सूचना मिली कि दिल्ली बस स्टैंड पर हाईवे पर युवक तमंचे लहराते हुए घूम रहे हैं और लोगों में दहशत बनी हुई है। सूचना पर जब वे वहां पर पहुंचे तो युवक वहां से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ यिला, उनके पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।