फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र और एसपी जयप्रकाश ने कोतवाली बागपत में संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्या सुनीं। लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने कोतवाली का निरीक्षण किया। अभिलेखों की जांच की। कोतवाली में सब कुछ ठीक मिला। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार, एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधू समेत राजस्व अधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
बागपत। कासिमपुर खेड़ी निवासी रूपेंद्र शर्मा ने दो जुलाई को सरूरपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने 75 सौ रुपये की नगदी, सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल, कैमरा लूट लिया था। इस मामले में शनिवार को उसने कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोर्ट केे आदेश पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बागपत। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में बागपत निवासी संजय सिंह ने निवाड़ा गांव निवासी रघुवीर चौहान, प्रहलाद चौहान समेत पांच के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह निवाड़ा में मकान किराए पर लेकर रहता है। 17 मई को आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। उसे जाति सूचक शब्द कहे।
विज्ञापन


पसंद की शादी नहीं की तो घर से भाग गई
बागपत। मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव निवासी युवती घर से भागकर बागपत पहुंच गई। पुलिस को वह लावारिस हालत में घूमती हुई मिली। पुलिस उसे कोतवाली ले गई। उसके परिजनों को कोतवाली बुलाया। युवती ने बताया कि परिजन उसकी जबरन शादी कराना चाहते है। जबकि वह अपनी पसंद की शादी करना चाहती है। इसलिए वह घर से भागी थी। बाद में पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया।

गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
रमाला। पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान असारा गांव निवासी गुलाब पुत्र महबूब को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। एसएसआई सुभाष चंद ने बताया कि आरोपी गांजा सप्लाई का काम करता है। इस गांजा को उसे जिले में सप्लाई करना था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें