फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सिंघावली अहीर में दो मकान खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

चोर सिंघावली अहीर गांव में रविवार की रात में अधिवक्ता सहित दो लोगों के मकान के ताले तोड़कर नगदी, जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। सूचना पर सोमवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग कर चोरों को तलाश किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस को जंगल से एक सूटकेस मिला है। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर गांव निवासी अंकित शर्मा पुत्र ब्रजपाल शर्मा अधिवक्ता है। रविवार की रात अंकित परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। सोमवार की सुबह परिवार की महिलाएं उठी तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। अधिवक्ता ने बताया कि बदमाशों ने रात्रि में कमरों के ताले तोड़कर 10 तौला सोने के जेवरात, एक किलो चांदी के आभूषण समेत पांच हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने मिंटू पुत्र जगमाल के मकान को निशाना बनाया। यहां से चोर 20 हजार रुपये की नगदी, दो तौला सोने के जेवरात, आधा किलो चांदी चुराकर ले गए। इस चोरी की घटना का भी सोमवार की सुबह पता चला। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग कर चोरों को तलाश किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस को जंगल से एक सूटकेस मिला है। इस संबंध में दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी । पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया जल्दी ही वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें