सब्जी व्यापारी के मकान के
ताले तोड़कर लाखों की चोरी
बड़ौत। पट्टी चौधरान स्थित पुराने जैन स्थानक के नजदीक सब्जी व्यापारी के मकान के ताले तोड़कर बदमाश हजारों की नगदी सोने चांदी के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर ले गए। इनकी कीमत छह लाख बताई गई है। पुलिस के काफी प्रयासों के बावजूद चोरों का पता नहीं चल पाया।
पट्टी चौधरान पुराने जैन स्थानक के पास आलोक सराफा का मकान है। इसमेें काफी दिन से सब्जी व्यापारी प्रवीण जैन किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार को वे अपने नए मकान आर्य नगर परिवार सहित सोने गए थे। शुक्रवार सुबह मकान पर आए तो मकान के ताले टूट पड़े थे और सामान बिखरा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बदमाश यहां से 80 हजार की नगदी, सोने चांदी के जेवरात, पुराने दस मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। प्रवीण जैन ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बदमाश यहां से नकदी समेत छह लाख का सामान चोरी कर ले गए। नगर में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्याप्त है। व्यापारी अंकुर जैन और हेमंत जैन ने चोरी की घटना का खुलासा कराने की मांग की।