एसपी कार्यालय के सामने परिजनों ने दबोचा प्रेमी युगल
बागपत। कोतवाली क्षेत्र से प्रेमी युगल घर से भाग निकला। दोनों के परिजनों ने एसपी कार्यालय के पास प्रेमी युगल को पकड़ लिया। युवक को परिजन कार में डालकर ले गए। युवती भी अपने परिजनों के साथ चली गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों के परिजन उन्हें लेकर चले गए।
कोतवाली क्षेत्र से शुक्रवार को प्रेमी युगल घर से भाग निकला। दोनों के परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने उनका पीछा शुरू कर दिया। दोनों के परिजन कार में सवार होकर बागपत पहुंचे और एसपी कार्यालय के पास प्रेमी युगल को दबोच लिया। उन्होंने घर जाने से इंकार कर दिया और शादी करने के लिए कहने लगे। लेकिन परिजन नहीं माने। इसे लेकर युवक ने काफी हंगामा किया। बाद युवक को परिजन जबरन कार में डालकर ले गए। युवती भी अपने परिजनों के साथ चली गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पहले तो लोगों को लगा कि कुछ लोग युवक का अपहरण कर ले जा रहे हैं। लेकिन बाद में पता चला कि मामला प्रेम-प्रसंग का है।