बड़ौत (बागपत)।
लुहारी गांव के शराब के ठेके पर अक्तूबर माह में सेल्समैन अंग्रेज पाल सिंह की गला रेत कर हत्या परिवार के ही युवक ने की । पुलिस ने इस मामले में एक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। सोमवार को विधिवत रूप से हत्याकांड का खुलासा होगा।
लुहारी गांव के बाहर देसी शराब के ठेके पर लुहारी गांव का ही अंग्रेज पाल सिंह सेल्समैन था। 25 अक्तूबर को वह शराब के ठेके पर सो रहा था। 26 अक्तूबर को जब उसका भतीजा चाय देने गया तो वह चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था और उसकी गर्दन काटी हुई थी। इस मामले में भतीजे ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया । जांच करने के बाद पुलिस खुलासे की ओर पहुंच गई है और मृतक के परिवार का ही एक युवक हिरासत में लिया है। उसने हत्या की बात कबूल की है। इस मामले में सोमवार को पुलिस विधिवत रूप से खुलासा करेगी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया कि इस को हिरासत में लिया हुआ है। इसका खुलासा सोमवार को होगा।