फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी निकले चेकिंग पर, स्वच्छता रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जनपद में बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसपी जय प्रकाश मंगलवार रात सड़क पर उतर गए। उन्होंने खेकड़ा क्षेत्र की यूपी डायल 100 गाड़ी का निरीक्षण किया। बुधवार को सिंघावली अहीर थाने का जायजा लिया है और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में हत्या, डकैती और लूट की एक के बाद एक वारदात हो रही है। इससे लोग काफी दहशत में हैं। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एसपी जय प्रकाश व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रयास में लगे हैं। मंगलवार की रात में चेकिंग अभियान चलाया। गाड़ी पर तैनात पुलिस वालों से जानकारी की। बुधवार को सिंघावली अहीर थाने में पहुंचे। उन्होंने थाने की साफ-सफाई, रिकार्ड का रख रखाव देखा। केसों की विवेचना के संबंध में जानकारी ली। कमियां मिलने पर पुलिस वालों को फटकार लगाई और सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें