फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर छात्र पर तान दिया तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत) । स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौटते समय मामूली कहासुनी पर एक छात्र ने दूसरे छात्र पर तमंचा तान दिया। इससे हड़कंप मच गया। पीड़ित छात्र ने अपने परिजनों के साथ स्कूल में पहुंचकर प्रधानाचार्य से शिकायत की।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र ने बताया वह स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ता है। उसकी कक्षा में पढ़ने वाला छात्रा उससे विवाद रहता है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अन्य छात्रों के साथ वापस अपने घर जा रहा था। बीच रास्ते में उसकी आरोपी छात्र से कहासुनी हो गई । इस बात पर आरोपी ने उस पर तमंचा तानकर जान से मारने का प्रयास किया। साथी छात्रों के चिल्लाने पर आरोपी धमकी देता हुआ चला गया। इससे वह भयभीत है। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बुधवार को उसके साथ परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर प्रधानाचार्य से शिकायत की। प्रधानाचार्य ने कहा मामला गंभीर है। इसकी पुलिस से शिकायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें