फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत करने गई महिला को थाने में पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाने में छेड़छाड़ की शिकायत करने गई महिला से आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल महिला महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने छेड़छाड़ करने वाले युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव निवासी महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के लिए खाना लेकर खेतों में जा रही थी। तभी गांव के ही कुछ युवकों ने उसे जबरन खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला परिजनों के साथ सिंघावली अहीर थाने में पहुंची। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए महिला को थाने में बैठा लिया। दोपहर को आरोपी पक्ष के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से थाने पहुंचे और पुलिस के सामने ही पीड़ित महिला की पिटाई शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला को बताया। पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाने के गेट के बाहर महिलाओं में झगड़ा हुआ है। पीड़ित महिला की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव से तीन वर्ष पूर्व लड़की के अपहरण में मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी अर्जुन जुलाहा निवासी तितरौदा हाल आजाद नगर बड़ौत के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। न्यायालय में पेश नहीं होने पर घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें