फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही और चालक-परिचालक के बीच नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में राष्ट्र वंदना चौक पर हरियाणा रोडवेज की बस नहीं रोकने पर सिपाही और चालक एवं परिचालक की बीच नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। यातायात पुलिस ने रोडवेज बस का चालान कर दिया। चालक व परिचालक ने लिखित में खेद जताया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रमुख सचिव परिवहन एवं जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला जनपद में निरीक्षण करने पहुंची। दोपहर के समय उनका काफिला राष्ट्रवंदना चौक से गुजरने वाला था। यातायात पुलिस ने चौक पर वाहनों को रोक दिया। इसी बीच हरियाणा के सोनीपत रोडवेज की बस पुलिसकर्मी के इशारे के बावजूद नहीं रुकी। थोड़ी दूर आगे निकलते ही यातायात पुलिस ने बस को रुकवा लिया। बस के चालक सुरेश व परिचालक दिनेश ने यातायात पुलिस के सिपाही सत्यवीर के साथ नोकझोंक हुई। यातायात पुलिस प्रभारी लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया। चालक व परिचालक ने लिखित में खेद जताया है। बाद उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें