फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बदमाशों को पकडने में लगी बीस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर व खेकड़ा थाना क्षेत्रों में कई लोगों को गोली मारकर लूटपाट की घटनाओं का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। दो बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की बीस टीमें लगी हुई है। शाम होते ही सिपाही से लेकर एसपी तक सड़कों पर गश्त करते है, लेकिन फिर बदमाश नहीं पकड़े गए। शाम को घर लौटने वाले लोगों में दहशत है।
सिंघावली थाना क्षेत्र के पिलाना भट्ठे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन लोगों को गोली मारकर बाइक, नगदी व मोबाइल लूट लिए थे। घटना स्थल से थाना चंद कदमों की दूरी पर होने के बाद भी पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी। घटना स्थल से थोड़ा आगे लूटी गई बाइक बरामद हुई थी। इसके बाद खेकड़ा थाना क्षेत्र में फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौट रहे दो युवकों को गोली मारकर लूटपाट की थी। इस घटना में भी बाइक सवार दो बदमाश शामिल थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बालैनी, सिंघावली अहीर, चांदीनगर, खेकड़ा थानों की पुलिस के अलावा 20 टीमें घटना के खुलासे के लिए लगा रखी है। शाम होते हुए सिपाही से लेकर एसपी तक सड़कों पर उतर जाते हैं। सादी वर्दी में पुलिस कर्मी बाइकों पर लिंक मार्गों पर गश्त करते हैं, लेकिन इसके बाद भी दो बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ पाई। शाम को ड्यूटी कर घर लौटने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए 20 टीमें लगी है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। खेकड़ा पुलिस सात लुटेरों को गिरफ्तार कर चुकी है। गोली मार कर लूट करने वाले दोनों बदमाशों को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें