फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई महिला को सांप ने डंसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। दो दिन पहले मायके आई महिला को सांप ने डंस लिया। महिला की मुजफ्फरनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुराल वाले उसका शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

हरियाणा के जनपद सोनीपत की तहसील गन्नौर के दतौली गांव निवासी सीमा पत्नी सुंदर रक्षाबंधन पर दोघट कस्बे में अपने पिता तेजपाल के घर आई । दो दिन पहले महिला को काले सांप ने डस दिया। परिजनों ने सांप को मौके पर ही मार दिया । परिजन महिला को बुढ़ाना में सपेरे के पास ले गए। सपेरे ने महिला के पैर से बंध खोलकर उसे वापस घर भेजा। शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर ससुराल वाले दोघट पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए। ससुराल में ही महिला का अंतिम संस्कार किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें