फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बासौली गांव में बच्चों के विवाद को लेकर चल रही रंजिश को लेकर एक युवक को चार लोगों ने गलियों में दौड़ा दौड़ाकर पीटा, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसने रमाला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई, उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

घायल गौरव पुत्र सुनील शर्मा बासौली गांव का रहने वाला है। उनका कुछ दिन पहले गांव के ही एक परिवार के बच्चों के साथ विवाद हो गया था, तभी उनकी रंजिश चल रही है, इसके चलते जब गौरव गांव से अपने घर जा रहा था तो रास्ते में चार लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी लाठी-डंडे व लोहे की छड़ों से पिटाई शुरू कर दी, जब वह गलियों मेें दौड़ा तो उसे दौड़ा दौड़ाकर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल को लेकर परिजन रमाला थाने पहुंचे, पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, उसे जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें