फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में होमगार्ड ने की छात्रा से छेडख़ानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में होमगार्ड ने की छात्रा से छेड़खानी
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बस में होमगार्ड ने छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा ने शोर मचा दिया तो खेड़की के पास होमगार्ड बस से कूदकर भागने लगा, लेकिन छात्र के पिता व यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। पिता ने चप्पलों से होमगार्ड की पिटाई की। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही होमगार्ड भाग निकला।
रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अपने पिता के साथ बस में सवार होकर बागपत आ रहे थे। बड़ौत से बस में होमगार्ड भी सवार हो गया। जब बस टयौढ़ी गांव के पास पहुंची तो होमगार्ड ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने कई बार होमगार्ड को छेड़खानी करने से भी मना किया, लेकिन वह नहीं माना। होमगार्ड ने छात्रा को अपना मोबाइल नंबर देने की भी कोशिश की। इस पर छात्रा ने शोर मचाते हुए होमगार्ड को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। होमगार्ड खेकड़ी के पास चलती बस से कूदकर भागने लगा। छात्र के पिता व यात्रियों ने पीछा कर होमगार्ड को पकड़ लिया। हाइवे पर छात्रा के पिता ने उसकी चप्पलों से पिटाई की। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही होमगार्ड थ्री व्हीलर में सवार होकर भाग निकला। पीड़ित छात्रा व उसके पिता ने सरूरपुर चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में पिता ने अज्ञात होमगार्ड के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में नहीं है। एक व्यक्ति ने कोतवाली में होमगार्ड के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। होमगार्ड किसी थाने में तैनात नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

------------------
वीडियो वायरल हुई तो हरकत में आई पुलिस
बागपत। खेकड़ी में छेड़छाड़ के आरोपी होमगार्ड की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। घटना के मात्र 15 मिनट बाद ही वीडियो वायरल हो गई। इसमें हाइवे पर होमगार्ड को चप्पलों से पीटा जा रहा है। होमगार्ड भागने की कोशिश करता है, लेकिन दौड़ते समय भी उसकी पिटाई की गई। होमगार्ड की पिटाई देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------------
जिले में सुरक्षित नहीं बहू-बेटियां
बागपत। जिले में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन हो रही छेड़खानी व दुराचार की घटनाएं हो रही हैं। मासूम बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक छेड़छाड़ के मामले सामने आ चुके हैं। सरकार ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो टीम बनाई थी, लेकिन वह भी फेल हो गई। जिस कारण फिर से छेड़खानी की घटनाएं बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें