फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव फटने से दंपति झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गांगनौली गांव में खाना बनाते समय स्टोव फटने से पति-पत्नी झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर किया। वहां पति की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

गांगनौली गांव निवासी कल्लू पुत्र ताजूद्दीन मजदूरी करता है। उसकी पत्नी गुलफसां बीमार रहती है। बुधवार की दोपहर कल्लू घर में ही स्टोव पर पत्नी के लिए खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाके साथ स्टोव फट गया। कमरे में रखे सामान में आग लग गई। आग से कल्लू और उसकी पत्नी झुलस गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । प्राथमिक उपचार के बाद वहां के चिकित्सकों ने दंपति दिल्ली रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें