फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसाना में दो महिलाओं को कुते से कटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसाना में दो महिलाओं को कुत्ते से कटवाया
विज्ञापन


बागपत। सिसाना गांव में पुराने विवाद को लेकर दो महिलाओं ने पड़ोसियों पर कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया है। परिजन घायल महिलाओं को लेकर कोतवाली पहुंचे और तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सिसाना गांव निवासी राजेश पत्नी यशपाल और सुदेश पत्नी सतपाल जेठानी-देवरानी हैं। दोनों सगी बहनें भी हैं। राजेश ने बताया कि कई दिन पूर्व पड़ोसियों के कुत्ते ने उनके घर सामने शौच कर दिया था। इसे लेकर उनका पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को तीन लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उस समय दोनों महिलाओं के पति बागपत में क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने आए थे। महिलाओं का आरोप है कि पड़ोसियों ने दोनों के ऊपर कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने दोनों महिलाओं को काटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। महिलाओं ने अपने पतियों को घटना की जानकारी दी। परिजन घायल महिलाओं को कोतवाली लेकर पहुंचे और तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें