फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल अध्याशी की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने मलकपुर चीनी मिल के अध्याशी की तलाश में मिल में कई स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस की छापेमारी से मिल अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल के अध्याशी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई। गाजियाबाद, मलकपुर और बड़ौत में छापेमारी अभियान चलाया गया। रविवार की रात में भी मलकपुर में छापेमारी की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस की कार्रवाई से मिल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कई अधिकारी मिल से चले गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि अध्याशी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगाई। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मलकपुर चीनी मिल पर पेराई सत्र 2017-18 के करीब 235 करोड़ रुपये बकाया है। हाईकोर्ट ने भुगतान न किए जाने पर डीएम और डीसीओ को तलब किया । गन्ना आयुक्त संजय भूसा रेड्डी ने गन्ने का बकाया भुगतान नहीं चुकाने पर चीनी मिल की आरसी जारी कर दी । शनिवार को डीएम के अनुमोदन के बाद सहकारी गन्ना विकास समिति मलकपुर के सचिव ओमप्रकाश ने चीनी मिल के अध्याशी राज कुमार शर्मा के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें