बागपत। सहकारी चीनी मिल में जेसीबी मशीन से शीरे के लिए गड्ढा खोदते वक्त मजदूरों पर हमले के मामले में पीड़ित पक्ष ने एसपी आवास पर प्रदर्शन किया। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें आरोपियों ने मोबाइल पर गोली मारने की धमकी दी है। उधर, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी ऑफिस पर पहुंचे सिसाना गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि वह जेसीबी से मजदूरी करता है। वह अपने भाई सुरेंद्र, लक्ष्मण और वीरेंद्र के अलावा जेसीबी के ड्राइवर के साथी चीनी मिल में शीरे के लिए गड्ढ़े की खुदाई कर रहे थे। इस बीच बाघू गांव निवासी आरोपी पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उनसे हफ्ता वसूली का प्रयास किया गया और मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। एसपी आवास पर प्रदर्शन कर सुरक्षा की गुहार लगाई गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन में भी तोड़फोड़ की गई। उधर, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।