विवाहिता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश
बड़ौत (बागपत)।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मारने की कोशिश की। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई और छपरौली पहुंचकर अपने मायके वालों को इसकी सूचना दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित महिला सुनीता पुत्री सहेंद्र छपरौली निवासी है। उसकी शादी 2003 में किशनपुर बराल निवासी युवक के साथ हुई थी। अब उसके चार बच्चे भी है। आरोप लगाया कि कुछ दिन से ससुराल वाले उससे दहेज की मांग कर रहे है, तो उसने दहेज लाने से इंकार कर दिया। बुधवार की रात ससुराल वालों ने उसे यातनाएं दी और फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई और मायके पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। उसे सीएचसी बड़ौत पर भर्ती कराया गया है। उन्होंने थाने पर ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।