फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न मिलने पर शौहर ने दे दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता को तलाक देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वाले उसके साथ खूब अत्याचार करते थे। उसको बिजली का करंट और गर्म चिमटे लगाते थे। पीड़ित ने एसपी दफ्तर में आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका निकाह 25 अक्तूबर 2015 को लोनी क्षेत्र के एक युवक के साथ हुआ। निकाह के कुछ माह बाद ससुराल में उस पर दहेज में बाइक और 30 हजार रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। उसने मायके से 20 हजार रुपये लाकर दे दिए , लेकिन बाइक नहीं दे सके। इसी कारण ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया । आरोप है कि उसकी ननद उसके हाथ पकड़ती थी और सास बिजली के तारों से करंट लगाती थी। आरोपी सास ने तो उसके शरीर पर गर्म चिमटे भी लगाए। इस कारण वह जल गई । उसकी पिटाई कर हाथ की अंगुली तोड़ दी । आरोप है कि 30 दिसंबर 2017 को उसके पति ने उसको तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। आग्रह करने के बाद भी आरोपी नहीं माने। बाद में उसको उसके मायके में गांव के बाहर छोड़कर चले गए। पीड़ित ने एसपी दफ्तर में शिकायत की है। एसपी जय प्रकाश ने उसको कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।


पहले भी कई महिलाओं को दिए जा चुके हैं तलाक

बागपत। जनपद में तलाक का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई केस सामने आ चुके हैं। मामूली-मामूली बातों पर महिलाओं को तलाक दिया जा रहा है। किसी को फोन पर तलाक दे रहे हैं तो किसी को थाने में। ये है प्रमुख केस...
विज्ञापन


केस 1 :
फोन पर युवक ने बीवी को दिया था तलाक
बागपत। रमाला क्षेत्र के एक गांव की युवती का निकाह दोघट क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ गाजियाबाद में दो साल पहले हुए इज्जतमा में हुआ था। परिजनों ने लड़की को ससुराल नहीं भेेजा था। पति-पत्नी आपस में फोन पर बात करते थे। पिछले दिनों उनके बीच फोन पर ही किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया । इसके चलते युवक ने अपनी पत्नी को फोन पर ही तलाक दे दिया था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत नहीं की । पंचों ने उनके बीच समझौता करा दिया था।

केस : 2
महिला थाने में दो बहनों को
तलाक देने पर हुआ था संघर्ष
बागपत। छपरौली क्षेत्र के नंगला गांव की दो बहन शबनम और शबाना का निकाह बड़ौत निवासी दो भाई शहजाद और जुबैर के साथ हुआ था। उनके बीच विवाद चल रहा था। 16 मार्च को पुलिस ने सुलह समझौते के लिए महिला थाने में दोनों पक्षों को बुलाया था। वहां पर दोनों पक्षों में गरमा-गर्मी हो गई थी। दोनों युवकों ने अपनी-अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। इसको लेकर वहां पर संघर्ष हुआ था। 11 लोग घायल हुए थे। दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।

केस: 3
दहेज में एक लाख न मिलने
पर दे दिया था तलाक
बागपत। शबगा गांव की आबिदा का निकाह वर्ष 2005 में ईदरीशपुर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। दहेज में एक लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने 25 जुलाई को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की थी। पति ने उसको तलाक दे दिया था। बाद में उसको आरोपी ससुराल वाले रोड पर फेंककर भाग गए थे।

केस : 4
पति ने दिया तलाक, देवर ने
हलाला के नाम पर लूटी इज्जत
बागपत। बड़ौत क्षेत्र की विवाहिता का निकाह दिल्ली के नंदनगरी थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुआ । दहेज के लिए ससुराल वाले उसको परेशान करते थे। 11 नवंबर 2016 को पति ने उसको फोन पर तलाक दिया। बाद में उसे बहाने से घर में बुलाया । इस दौरान हलाला के नाम पर देवर ने दुष्कर्म किया। पति ने दोबारा अपने सामने खड़ी करके उसको तलाक दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा हुआ था।

केस : 5
बच्चों के विवाद में पति ने दे दिया था तलाक
बागपत। शहर निवासी एक युवक का निकाह बिहार की एक महिला से हुआ। घर में बच्चे झगड़ा कर रहे थे। इसी बात पर उसने उनको डाट दिया । इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। बाद में युवक ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें