छपरौली (बागपत)। बोढ़ा गांव में पांच मकानों में चोरों ने सोमवार की रात में लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द केस का खुलासा करने की मांग की है।
बोढ़ा गांव के रमेश पुत्र जयसिंह के मकान में चोरी की। वहां से चार हजार रुपये नगदी, आभूषण और कीमती सामान रखे हुए छोटे संदूक को उठा कर ले गए और पास के खेत में कीमती सामान निकालकर छोड़कर चले गए। सोनू पुत्र निरंजन के घर से दो मोबाइल और अन्य सामान चोरी किया। इसके अलावा महक सिंह के घर से कीमती कपड़े, सामान और पांच किलोग्राम बादाम की गिरी भी चोरी करके ले गए। पड़ोस के ही बिल्लू के मकान पर भी चोरी ने धावा बोला। वहां से 40 हजार चोरी नगद और अन्य सामान चोरी किया। वहीं महक सिंह पुत्र रामदास के घर से चांदी के आभूषण तथा एक नया टीपन भी चोरी करके ले गई। मंगलवार सुबह परिवार के लोग उठे तो घटना का पता चला। तलाश करने पर खेत में रमेश के मकान से चोरी हुआ खाली संदूक पड़ा हुआ मिला। घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उनकी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द केस का खुलासा करे। उधर, छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।