फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान आपस में उलझे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में 22 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान गांधी रोड पर दो छात्र गुट आमने-सामने भी आ गए । बात अधिक बढ़ती, तभी वहां पर पहुंची गश्ती पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

नगर के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में 22 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव होना है। जबकि जैन स्थानवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अब किन्हीं कारणों के चलते अब जनवरी माह में छात्रसंघ चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। उधर, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद पर व्यापक तोमर के पर्चा वापस लेने के बाद अब अक्षय चौहान और हेमंत खोखर के बीच चुनावी टक्कर होगी। अन्य पदों पर उपाध्यक्ष पद पर सामिया व खुशी जैन, महामंत्री पद पर शुभ जैन, सुमन, सचिव पद पर अन्नु कुमारी, याचिका व कोषाध्यक्ष पद पर पिंकी व रचना आर्य चुनावी मैदान में हैं। जैसे-जैसे मतदान के दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की दिलों की धड़कने तेज हो गई है। चुनाव प्रचार मेें प्रत्याशियों ने पूरा दम लगा दिया है। बुधवार को गांधी रोड पर चुनाव-प्रचार कर रहे दो छात्र गुट आमने-सामने आ गए। इससे वहां से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मामला बढ़ने से पूर्व ही सूचना पर पहुंची गश्ती पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया । चुनाव अधिकारी डॉ. रजनी कश्यप और प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूर्ण कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें