फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर चालक से कैंटर और नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रिवर पार्क के पास स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने चालक से कैंटर और हजारों रुपये की नगदी लूट ली। बाद में उसे बांधकर झाड़ियों में फेंककर भाग गए। पुलिस की घेराबंदी करने पर बदमाश गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में कैंटर को छोड़कर भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

कन्नौज के कडेला निवासी सुखवासी लाल कैंटर लेकर बुधवार रात करीब 12 बजे नोएडा से हरियाणा के यमुनानगर जा रहा था। जैसे ही बागपत के रिवर पार्क के पास पहुंचा, तभी पीछे से स्कॉर्पियो में सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर कैंटर को रुकवाया। बदमाशों ने उससे लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। उससे कैंटर छह हजार रुपये नगद, पेन कार्ड और अन्य सामान लूट लिया। बाद में उसे बांधकर हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। वह किसी तरह बंधक मुक्त होकर थाने पहुंचा। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी। गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में खुद को घिरता देखकर बदमाश लूटा कैंटर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा लूटा गया कैंटर बरामद कर लिया। बदमाश भागने में कामयाब हो गए। उनको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


हाईवे पर नहीं रुक रही ट्रक लूट की वारदात
बागपत। हाईवे पर ट्रक लूट की वारदात नहीं रुक नहीं है। तीन सप्ताह पहले बदमाशों ने ट्रक लूटकर चालक को पाली के जंगल में फेंककर भाग हो गए थे। तीन माह पहले बदमाश चालक और क्लीनर से ट्रक लूटकर लधवाड़ी के जंगल में फेंककर गए थे। इससे पहले भी इस तरह की कई वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें