फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से खेत में दुष्कर्म, धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से खेत में दुष्कर्म, धमकी
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा क्षेत्र के ईंट भट्ठे के ईंट पथाई स्थल से 10 वर्षीय किशोरी को बहाने से खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी दहशत में है।
विज्ञापन

शामली के कांधला क्षेत्र का एक परिवार, खेकड़ा क्षेत्र के एक भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य करता है। परिवार के सदस्य शुक्रवार सुबह भट्ठे के पास ही खेत में ईंट पथाई का कार्य कर रहे थे। थोड़ी दूरी पर उनकी दस वर्षीय किशोरी खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक उसको बहाने से अपने साथ ईख के खेत में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के जाने के बाद किशोरी रोती हुई अपने परिजनों के साथ पहुंची और अपने साथ हुए रेप की जानकारी दी। इस वारदात को किसने अंजाम दिया, उसने उसके बारे में पता होने से इंकार कर दिया। परिजन किशोरी को लेकर खेकड़ा थाने में गए। पुलिस ने किशोरी का सीएचसी में मेडिकल कराया। उसके पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ। थाना प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि आरोपी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें