बोपुरा में किसान के घर में चोरी
दोघट (बागपत)। बोपुरा गांव में मंगलवार की रात में चोर अकबर के मकान के ताले तोड़कर इंवर्टर, बैट्री, जनरेटर समेत 50 हजार रुपये का सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में मकान मलिक ने थाने में तहरीर दी । पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
बोपुरा गांव से युवक लापता
दोघट (बागपत)। बोपुरा गांव निवासी एक युवक 12 नवंबर से लापता है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इस संबंध में युवक के पिता समसुका ने दोघट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।