फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के बीच हुई पीतम की तेरहवीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में कामधेनु डेयरी पर सात दिन पहले हुई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं सोमवार को पुलिस सुरक्षा के बीच वृद्ध की तेरहवीं की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में 30 अक्तूबर को कामधेनु डेयरी पर वृद्ध पीतम सिंह की गोली मारकर हत्या की। इसमें हमलावरों की गोली से मृतक का पौत्र दीपेंद्र उर्फ निक्की घायल हो गया था। मृतक की पौत्र वधू भूपेंद्र की पत्नी नीरज ने छह लोगों को नामजद जबकि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में दोघट पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सोमवार को पीतम सिंह की तेरहवीं की रस्म पूरी कराई। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें