बड़ौत (बागपत)।
दस दिन पहले गुराना रोड पर दाउद की हत्या के मामले में पुलिस पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि एक आरोपी को सपा नेता के दबाव में नहीं पकड़ पा रही है, इसको लेकर मृतक के चाचा ने एसपी को शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की।
सात सितंबर को दाऊद पुत्र रहम अली निवासी बड़का रोड की पत्थरों से मारपीट कर हत्या की। इसमें मृतक के चाचा अकबर अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस सोनी, शाहिद, राशिद, शाकिर, नदीम को जेल भेज चुकी है। जबकि इस हत्या में सारिक पुत्र मांगा अभी भी फरार चल रहा है, जो एक सपा नेता का ममेरा भाई है। सपा नेता के दबाव में उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है और वे लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में चाचा ने एसपी को पत्र शिकायत की कि पुलिस सपा नेता के दबाव मेें सारिक को गिरफ्तार नहीं कर रही है।