फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली गोली खिला दोस्तों ने निकाले रुपये, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरचंदपुर गांव में दोस्तों ने युवक को शराब में नशीली गोली देकर जेब से 29 हजार रुपये निकाल लिए। बाद में पीड़ित ने दोस्तों से रुपये मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव निवासी कर्म सिंह ने बताया वह 21 जून को अपने घर में बैठा था, तभी गांव के ही उसके दो दोस्त घर में आए। उन्होंने उसे शराब में नींद की गोली डालकर दे दी। इससे वह बेहोश हो गया। आरोपी उसकी जेब से 29 हजार रुपये निकाल कर ले गए। उसे दूसरे दिन होश आया तो इसका पता चला। जानकारी करने पर आरोपी एक दोस्त ने रुपये निकालना स्वीकार किया। उसके पास इसकी रिकार्डिंग भी है। रुपये मांगे तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। वह घायल हो गया। बाद में आरोपी धमकी देकर चले गए। उसने पुलिस अफसरों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर पर कोतवाली में आरोपी अरशद उर्फ फूटल और शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें