फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ी की प्रधान के पति सहित चार लोगों के थे लाइसेंसी हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

छपरौली पुलिस ने लाइसेंसी हथियारों के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनके कब्जे से कूड़ी की प्रधान के पति सहित चार लोगों के लाइसेंसी हथियार व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी स्कार्पियो गाड़ी में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने लाइसेंसी हथियारों के निरस्तीकरण की संस्तुति की है।
विज्ञापन

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को छपरौली पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी में हथियार लेकर घूम रहे लविश पुत्र देवेंद्र, राम पुत्र संसार निवासी रठौड़ा गांव गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक पिस्टल, दो डबल बैरल बंदूक, एक रायफल और 29 कारतूस बरामद हुए । पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि कूड़ी गांव की प्रधान के पति रविंद्र की लाइसेंसी रायफल, हलालपुर गांव के राजीव की पिस्टल, छपरौली के अजीत की डबल बैरल बंदूक, शामली के प्रमोद की डबल बैरल बंदूक लेकर आरोपी घूम रहे थे। कई जगह उन्होंने लोगों को हथियार दिखाकर आतंकित भी किया। दोनों आरोपी किसी घटना को अंजाम दे सकते थे। एएसपी ने बताया कि सभी के लाइसेंसी निरस्त किए जाएंगे। पुलिस ने लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति कर भेज दी है। लाइसेंस धारकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें