फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली जैसी आवाज करने वाली बुलेट बाइक चलाई तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर पुलिस ने पटाखा और गोली जैसी आवाज निकालने वाली चार बुलेट मोटर साइकिल को सीज किया। पुलिस ने कहा यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

बुलेट मोटर साइकिल से पटाखे और गोली की तरह निकलने वाली आवाज से शहर के लोग काफी परेशान हो रहे हैं। कभी-कभी तो बुलेट से निकालने वाली आवाज सुनकर राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बुलेट मोटर साइकिल तो मानक पूरे करती है, लेकिन युवक अपनी बुलेट के साइलेंसर में एक डिवाइस लगवाते हैं। इससे चलती बुलेट के साइलेंसर से बंदूक की गोली जैसी आवाज चिंगारी के साथ निकलती है। एसपी को इसकी लगातार सूचनाएं मिल रही थी। जिस पर सख्ती दिखाकर एसपी ने पुलिस को आदेश दिए कि ऐसी बुलेट मोटरसाइकिल को चिन्हित कर सीज कर दिया जाए। पुलिस ने कोर्ट रोड पर अभियान चलाकर चार बुलेट मोटर साइकिलों को सीज किया। पुलिस के अभियान से बुलेट चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें