फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर कार ने बाइक में टक्कर मारी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने बाइक में टक्कर मारी, दो घायल
विज्ञापन

बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगौली तगा गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक कार को लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी सचिन पुत्र पाले ने बताया कि वह अपने मौसेरे भाई सन्नी पुत्र ऋषिपाल निवासी यमुना नगर हरियाणा के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से दुहाई के लिए जा रहा था। जब वे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगौली तंगा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक कार को लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें