फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई और भाभी ने की थी धीरज की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई और भाभी ने की थी धीरज की हत्या
विज्ञापन

बड़ौत। कांशीराम कालोनी में युवक धीरज की हत्या उसके ही भाई और भाभी ने शीतल पेय में जहर मिलाकर की थी। बाद में उसके शव को कालोनी के बाहर जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी के जंगल में 25 अक्तूबर 2017 में जंगल में एक युवक का शव पड़ा मिला था। इसकी बाद में युवक की पहचान धीरज पुत्र सुखबीर कांशीराम कालोनी के रूप में हुई थी। 29 अक्तूबर 2017 में उसके ही भाई मनोज ने मामला दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में उसकी हत्या में उसके ही भाई और पत्नी का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने भाई मनोज और उसकी पत्नी पुष्पा को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मनोज की पत्नी पुष्पा से धीरज संबंध बनाना चाहता था। इसे लेकर ही 25 अक्तूबर 2017 को मनोज और उसकी पत्नी पुष्पा ने उसे शीतल पेय में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। बाद में उसका शव बोरी में डालकर उसी रात कांशीराम कालोनी के पास जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें