फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिजरा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

काकौर कलां के जंगल में शिकंजे में फंसे तेंदुए की मौत के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। खपराना और शाहपुर बाणगंगा में खेत पर हुए तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग ने बृहस्पतिवार को देर शाम शाहपुर बाणगंगा के जंगल में पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

काकौर कलां की घटना के बाद वन विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लिया। शाहपुर बाणगंगा गांव में किसान जोगेंद्र पर तेंदुए द्वारा किए गए हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा दीपक सिरोही, वन रक्षक विनय कुमार, संविदा वनकर्मी सुशील आदि वनकर्मियों का दल बृहस्पतिवार को देर शाम शाहपुर बाणगंगा गांव में पहुंचा तथा ग्रामीणों के बताए अनुसार जंगल में एक स्थान पर पिंजरा लगा दिया। वनकर्मी ने पिंजरे में किसी बकरी को बांधने के लिए तलाश किया। काफी प्रयास करने के बाद बकरी मिल सकी। ग्राम प्रधान बालेश्वर ने बताया कि जंगल में तेंदुआ दिखाई देने के बाद कई दिन से ग्रामीण खेतों पर भी नहीं जा रहे हैं। पिंजरा लगने से तेंदुआ उसमें काबू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें