दोघट (बागपत)। कस्बे के मंदिरों में जन्माष्टमी पर सोमवार की रात्रि में कार्यक्रमों के दौरान झगड़ा हुआ। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
दोघट के शिव मंदिर में सोमवार की रात में जन्माष्टमी पर श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने बिजली के तार काट दिए। मंदिर में अचानक अंधेरा छा गया। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। वहीं दूसरे मंदिर में गायक न आने पर लोगों ने हंगामा किया। इदरीशपुर गांव में मजदूरी के रुपये मांगने गए ओमबीर पुत्र ओमप्रकाश को घर में बंधक बनाकर पिटाई की। उसने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
गांगनौली में किसान का भैंसा चोरी
दोघट (बागपत)। गांगनौली निवासी ओमवीर पीतम ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह भैंसा और बुग्गी से खेत मेें चारा लेने गया । भैंसें को बुग्गी से बांध कर चारा काटने लगा। इसी दौरान चोर उसका भैंसा चोरी कर ले गया। उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। किसान ने थाने में भैंसा चोरी होने की तहरीर दी है। ब्यूरो