फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल लौट रही छात्राओं से छेड़छाढ़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली रोड स्थित एक निजी स्कूल से बस द्वारा घर आते समय चार युवक कई दिनों से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इसकी सूचना छात्राओं ने अपने परिजनों को दी। मंगलवार को जैसे ही बस स्कूल से चली। परिजन उसके पीछे चल दिए। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करना शुरू कर दिया। पीछे आ रहे छात्राओं के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया और शोर मचा दिया। शोर मचाए जाने पर लोगों ने चार युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई करते हुए जुलूस के रूप मेें कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

पकड़े गए मनचलों मेें सागर पुत्र राजू सररूपुर, आशीष पुत्र अरुण व आशीष पुत्र शिवराज निवासी बड़ौली, निशांत पुत्र रविन्द्र बड़ौत के रहने वाले हैं। दिल्ली रोड स्थित एक निजी स्कूल मेें पढ़ने वाली छात्राएं जब बस से घरों को आ रही थी, तो बाइक सवार आरोपियों ने बस के बराबर में आकर अश्लील टीका-टिप्पणी शुरू कर दी। इससे पहले भी आरोपी इस तरह की हरकत कर चुके थे, जिसकी सूचना पहले ही छात्राओं ने अपने परिजनों को दी हुई थी। बस के पीछे-पीछे चल रहे परिजनों ने दिल्ली रोड पर चारों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी उनसे ही उलझ गए। शोर मचाए जाने पर वहां पर भीड़ जमा हो गई और आरोपियों को पकड़ लिया। लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की और उन्हें जुलूस के रूप मेें कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में मनोज जैन ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें