कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाए जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में पति ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को घर पर महिला अकेली थी। उसका पति बाहर गया था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और महिला से अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। युवक ने महिला से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पति के घर लौटने पर महिला ने जानकारी दी। इस संबंध में पति ने बाबूराम पुत्र रतीराम के खिलाफ धारा 376, 511, 323, 506आईपीसी के तहत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव में 11 मार्च को घर में घुसकर पांच युवकों ने महिला ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए थे। विफल होने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में 15 दिन बाद कोतवाली में पति ने अनुज, अर्जुन, रघुनाथ व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 147, 323, 452, 504, 506, 354, एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।