बागपत (बागपत)।
संतोषपुर गांव में बाल विवाह रोकने पहुंची महिला एवं बाल संरक्षण टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा दिया। टीम ने कोतवाली में तहरीर देकर विवाह रोकने और सुरक्षा दिलाने की मांग की।
महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि को सूचना मिली संतोषपुर गांव में तीन सगी बहनों की शादी 12 मार्च को होगी है। इनमें से दो बहन नाबालिग हैं। इस सूचना पर शुक्रवार को महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि टीम के साथ संतोषपुर गांव पहुंची और उन्होंने बाल विवाह रोकने के लिए परिजनों से बात की। इस पर परिजन भड़क गए और उन्होंने टीम को उलटे पांव दौड़ लिया। परिजनों ने चेतावनी कि यदि फिर से शादी रुकवाने के लिए गांव में आए तो इसका नहीं छोड़ेंगे। इस संबंध में दीपांजलि ने कोतवाली में पहुंचकर 12 मार्च को बाल विवाह रुकवाने के लिए पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग की । उन्होंने बताया कि बाल विवाह नहीं होने दिया जाएगा। 12 मार्च को पुलिस बल को साथ लेकर गांव पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया जाएगा।