फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाने पहुंचे ईओ और पालिका कर्मचारियों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मकान के बाहर बनाने पिलरों को हटवाने के लिए पहुंची नगर पालिका की टीम का लोगों ने विरोध किया। कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। नारेबाजी कर हंगामा किया। उन्होंने कहा यदि पिलर हटवाए तो परिवार पलायन करेगा।
विज्ञापन

शहर के गायत्री पुरम मोहल्ले में मंगलवार को नगर पालिका की टीम मकान के बाहर बनाने गए पिलरों को हटवाने के लिए पहुंची। जेसीबी से उन्हें हटवाने का प्रयास किया तो लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर ईओ ललित कुमार आर्य, वरिष्ठ लिपिक महेश कुमार शर्मा, कर अधीक्षक विपिन कुमार उपाध्याय, जेई मुरलीधर के साथ लोगों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। हंगामा बढ़ता देखकर नगर पालिका की टीम को लौटना पड़ा।
ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि डॉ. शराफत अली के खिलाफ अतिक्रमण करने की शिकायत की । इसके बाद पालिका टीम पिलरों को हटवाने के लिए गई तो हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। भारी पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। उधर, मकान मालिक डॉ. शराफत अली ने कहा कि नगर पालिका के पानी का पाइप लिकेज होने से मकान में दरार आ गई है। इससे अनहोनी घटना का अंदेशा है। इसके बाद मकान के बाहर पिलर लगाए हैं। मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध नहीं किया है। राजनीति के तहत मकान को गिराने का प्रयास किया जा रहा है। यदि इस तरह कार्य हुआ तो वह अपने परिवार के साथ हरियाणा के लिए पलायन कर जाएगा। वहीं मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि मकान गिर सकता है। कोई भी हादसा हो सकता है। हर समय सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। एसडीएम ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें शमीना, दिलशाद, आसिफ सलमानी, ओमप्रकाश, रोजूद्दीन, जेमुद्दीन, निशा, शिताब मेंबर, सुधीर, जगदीश, अनिल, वसीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें