फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नांगल भगवानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई। तनाव को देखकर पुलिस बल तैनात किया। । मामले को लेकर दोघट थाने में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

नांगल भगवानपुर निवासी बिजेंद्र ने दोघट थाने में दी तहरीर में कहा मंगलवार की शाम उनके भट्ठे पर मुनीम राम कुमार और राधेश्याम मौजूद थे। इसी दौरान मौजिजाबाद नांगल निवासी 11 लोग खेत पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और उन लोगों ने उनके चचेरे भाई सुरेंद्र की जमीन पर ट्रैक्टर चला कर जुताई कर दी। जब उसका भाई कृष्ण खेत पर पहुंचा और उक्त लोगों द्वारा खेत की जुताई करते देखा तो उनका विरोध किया। जिस पर वे लोग उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बताया वे सभी लोग हथियार लिए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वे लोग वहां से ट्रैक्टर लेकर चले गए। उस जमीन पर दूसरा पक्ष भी अपना हक जता रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों में तनाव को देखकर खेत के पास पुलिस बल तैनात किया। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया मामले की तहरीर आई है। फिलहाल मौके पर पुलिस और पीएसी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें