दोघट/ दाहा (बागपत)। तवेला गढ़ी के मजरा पट्टी बंजारन से न्यायालय की अवेहलना करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया पट्टी बंजारन के सात लोगों को न्यायालय में पेश होने लिए नोटिस जारी किए , लेकिन ये न्यायालय में पेश नहीं हुए। मंगलवार को जावेद, सद्दाम, तनवीर, जावेद पुत्र आलम, नाजिम, नीटू और वाजिद को उन्हीं के घर से गिरफ्तार किया।
रालोद नेता की माता का निधन
दोघट। रालोद के बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पंवार की माता परमी देवी (85) का देहांत हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमारी चल रही थी। निधन पर यशवीर पंवार, सत्यवीर राठी, आनंद छिल्लर, सोमपाल फौजी, तेजपाल ठेकेदार, प्रमोद राठी, राजकुमार ठेकेदार, गुल्लू प्रधान, विनोद राणा आदि ने शोक व्यक्त किया।