फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमपुर में मिला पका मांस, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी गांव में पका मांस मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने गोकशी करने की सूचना पर मकान में छापामारी की। मकान से आरोपी फरार हो गया। दूसरी तरफ हिंदू संगठन के लोगों ने गोवंश का मांस होने का आरोप लगाकर रमाला थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कासिमपुर खेड़ी गांव के कासिम के मकान में मुखबिर के माध्यम से गोकशी होने की पुलिस को सूचना मिली । पुलिस टीम ने तुरंत वहां छापामारी की। मकान में कटान होता तो नहीं मिला, लेकिन पका हुआ मांस मिल गया। जिसकी सब्जी तैयार कर रखी थी। उसको तुरंत कब्जे में लिया गया। आरोपी युवक कासिम मकान में नहीं मिला। इससे वहां हड़कंप मच गया। रमाला थाने में आरोपी कासिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। कार्यवाहक रमाला थाना प्रभारी रमेश चंद सिंद्धू ने बताया आरोपी कासिम को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उसके मकान से मिले मांस का पशु चिकित्सक से जांच कराई, लेकिन मांस किस पशु का है, इसका पता नहीं चल पाया है। इसका पता लगाने के लिए नमूने ले लिए हैं। इनको जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
दूसरी इस मामले में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता रमाला थाने में पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। उनका आरोप है कि मकान में गोकशी की । इस मौके पर मधु सूदन शास्त्री, कुलदीप, नीरज, दीपक चौधरी, आकाश, रवि, सर्वदमन, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस को भनक नहीं, बच्चे ने खोली पोल

रमाला। गांव के एक स्कूल में बच्चे आपस में खाने की बात कर रहे थे। स्कूल के एक अध्यापक ने बच्चे से जानकारी की तो उसने घर पर मीट बनने की जानकारी दी। इस बारे में पुलिस को बताया । पुलिस ने वहां पर पहुंचकर कार्रवाई की। इससे पहले किसी को भी कटान की जानकारी नहीं हुई।

महिला को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ा

रमाला। पुलिस को मकान की ओर आते देखकर आरोपी कासिम भाग गया। पुलिस ने मकान में छापामारी के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया। बाद में उसको भी छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें