फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील गेट पर पूर्व बार अध्यक्ष से लूटपाट व मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील गेट पर पूर्व बार अध्यक्ष से लूटपाट और मारपीट
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। तहसील गेट पर चार युवकों ने बार के पूर्व अध्यक्ष के साथ मारपीट कर नगदी, मोबाइल, अंगूठी और घड़ी लूट ली। सूचना मिलने पर अधिवक्ताओं ने युवकों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इनमें एक यूपी पुलिस का सिपाही भी था। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इस वारदात के बाद वकीलों ने कहा यदि शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता यशवीर चौहान बड़ौत बार के अध्यक्ष रह चुके हैं। अधिवक्ता यशवीर बृहस्पतिवार को अपने घर से पैदल ही तहसील आ रहे थे। जब वे तहसील गेट पर पहुंचे तो चार युुवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें गला दबाकर मारने की कोशिश की। आरोपी अधिवक्ता से दस हजार की नगदी, घड़ी, अंगूठी और मोबाइल लूट भाग गए। जब अधिवक्ताओं को इसकी सूचना मिली तो वे घटना स्थल की तरफ दौड़े और हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इस वारदात को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ता एकत्र होकर सीओ रामानंद कुशवाहा से मिले और इस वारदात में शामिल आरोपियों की मांग की। इसके बाद कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव को चार के खिलाफ तहरीर दी। अधिवक्ताओं ने कहा हमलावरों में एक युवक पुट्ठी गांव का रहने वाला है जो बिजनौर में यूपी पुलिस में तैनात है। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। दूसरी तरफ आक्रोश जताने वाले अधिवक्ताओं में बार अध्यक्ष वेद पाल पंवार, सचिन, आनंद पाल, धर्मवीर सिंह, विरेंद्र चौहान, पवन कुमार, कुलदीप सिंह, विनेश तोमर, सुखपाल, कालू, अरविंद कुमार, अजय राठी, विनोद जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें